फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Famous artists will come to Amroha Mahotsav

Amroha News: अमरोहा महोत्सव में आएंगे नामचीन कलाकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Famous artists will come to Amroha Mahotsav
अमरोहा। जिले में पहली बार 12 फरवरी से आयोजित होने वाले अमरोहा महोत्सव विभिन्न स्टॉलों के साथ मनोरंजन के साधन भी मौजूद रहेंगे। महोत्सव की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। बृहस्पतिवार की शाम महोत्सव के नोडल अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व ने तैयारियाें का जायजा लेते हुए पार्किंग एवं आयोजन स्थल की व्यवस्था देखी। इसके संबंध में उन्होंने ईओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में पहली बार शान-ए-अमरोहा की थीम पर अमरोहा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। 12 फरवरी से 20 फरवरी तक महोत्सव का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के मिनी स्टेडियम में किया जाएगा। आयोजन के दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं, इसकी तैयारियां भी रफ्तार पकड़ रही है। महोत्सव में कई नामचीन कलाकार हिस्सा लेंगे। इसके अलावा विकास प्रदर्शनी के साथ साथ खेल खिलौने, झूले, खान पान की दुकानें, बच्चों के मनोरंजन के लिए ऊंट व घोड़े की सवारी, अमरोहा के उत्पाद ढोलक, कंबल, जैकेट, चादर, जैविक खाद और कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नोडल अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह ने मिनी स्टेडियम पहुंच गए। वहां उन्होंने खेल खिलौनों की दुकानों, सामान्य एवं वीआईपी पार्किंग, प्रदर्शनी एवं स्टालों व झूले आदि लगाने के लिए जगह का चिह्नीकरण करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पालिका ईओ से स्टेशन रोड पर लगी सभी स्ट्रीट लाइटों को बदलवाने के लिए भी कहा। एसडीएम नौगावां सादात बृजपाल सिंह, डिप्टी कलेक्टर विभा श्रीवास्तव, ईओ नगर पालिका डॉ. बृजेश कुमार, उद्योग उपायुक्त विकास यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
18 से 20 फरवरी तक स्थानीय कलाकार दे सकेंगे प्रस्तुति
महोत्सव के सह नोडल एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव ने बताया कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को भी प्रदर्शन का मौका दिया जाएगा। 18 से 20 फरवरी तक वह अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए ईओ नगर पालिका अथवा डीआईओएस से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed