फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Family uproar in private hospital on mother's death

Amroha News: जच्चा की मौत पर परिजनों का निजी अस्पताल में हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Family uproar in private hospital on mother's death
गजरौला। निजी अस्पताल में जच्चा की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिसकर्मी पहुंचे। घटना की जानकारी ली। हंगामा कर रहे परिजनों को गांव के लोग समझाने में लगे हैं।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव नौनेर का है। यहां निवासी निसार की पत्नी महसर को प्रसव पीड़ा के चलते शुक्रवार की रात गांव में ही अड्डे पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसने ऑपरेशन से रात में बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। स्टाफ ने काफी प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका। शनिवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। जिसकी जानकारी होने पर परिजन एकत्र होकर अस्पताल पर पहुंचे। अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही और जच्चा की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा कर दिया। अस्पताल कर्मी और गांव के लोग हंगामा कर रहे परिजनों को समझाने में लगे हैं। थाना पुलिस का कहना है कि जच्चा की मौत की जानकारी है। मगर दोनों के परिजन मामले को रफा दफा करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed