{"_id":"68d1bbee28ed0dbf17012089","slug":"family-sat-on-hunger-strike-in-the-collectorate-due-to-lack-of-fencing-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-148253-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मेड़बंदी न होने पर कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मेड़बंदी न होने पर कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठा परिवार
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा पीड़ित परिवार। संवाद
अमरोहा। मेड़बंदी न होने पर पीड़ित परिवार कलक्ट्रेट में आमरण अनशन पर बैठ गया। पीडि़त किसान ने बताया कि लेखपाल ने मेड़बंदी कराने का आश्वासन दिया था लेकिन एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी मेड़बंदी नहीं की कराई गई। उन्होंने मांग पूरी होने तक अनशन जारी रखने की बात कही।
सैदनगली थानाक्षेत्र के कस्बा उझारी के मोहल्ला गढ़ी निवासी किसान जगदीश सोमवार परिवार के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और आमरण अनशन पर बैठ गए। जगदीश ने बताया कि उसकी तीन बीघा जमीन पास के गांव देहरा में है। उसके बराबर में कब्रिस्तान है। उसकी मेड़ तोड़कर कब्रिस्तान में मिला लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत मंडलायुक्त से की थी। इसके बाद राजस्व टीम ने पुलिस के साथ जमीन की पैमाइश कराई थी और लेखपाल ने अगले दिन मेड़बंदी कराने का आश्वासन दिया था लेकिन नहीं हो पाई।
किसान ने फिर मामले की शिकायत कमिश्नर से की। उनका कहना है कि मामले में आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। कोई कार्रवाई न होने के चलते किसान सोमवार को कलक्ट्रेट में परिवार के साथ अनशन पर बैठ गया। उनका कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक अनशन जारी रहेगा। इस दौरान जगदीश सिंह, नरेंद्र कुमार, सतेंद्र कुमार, वंदना देवी, मोनिका देवी, सतेंद्री देवी, मुनेश देवी, अंशिका, दिव्यांशी आदि शामिल रहे।