फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Family members were also isolated when the student got infected

छात्रा के संक्रमित होने पर परिजनों को भी किया आइसोलेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Family members were also isolated when the student got infected
बीते चार दिन से मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती छात्रा जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई है। मेरठ के अस्पताल प्रशासन ने छात्रा को मेरठ के ही एक कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला में रहने वाली छात्रा को पेट दर्द और उल्टी की समस्या थी। स्थानीय चिकित्सक के उपचार से लाभ नहीं होने की वजह से परिजन उसे मेरठ ले गए। वहां वह बीते चार दिन से भर्ती थी। अस्पताल ने निजी लैब से कोरोना जांच कराई तो वह संक्रमित पाई गई। अधीक्षक डॉ. अमोल सिंह ने बताया कि छात्रा को मेरठ में ही कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों को भी वही पर आइसोलेट कर दिया गया है। वही बुधवार को भी किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने का सिलसिला जारी है। नगर के हीरा इंटरनेशनल स्कूल, रसूल इंटर कालेज बछरायूं में भी 15 सेे 18 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया। हीरा इंटरनेशनल स्कूल में 100 छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई। संवाद
विज्ञापन

कड़ाई से हो कोरोना गाइड लाइन का पालन : डीएम
गजरौला । जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी ने बीडीओ, सहायक विकास अधिकारियों, पंचायत सचिवों और ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए कि कोरोना से बचाव को शत प्रतिशत टीकाकरण होना चाहिए। कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराया जाए। बिना मास्क के कोई नहीं घूमना चाहिए। निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। ग्राम प्रधानों से कहा कि वह अपने आस पास के लोगों को टीकाकरण के लिए नजदीकी अस्पताल तक ले जाएं। कोई भी टीकाकरण से वंचित न रह जाए, यह उनकी जिम्मेदारी है। बाहर से आने वाले व्यक्ति की सूचना स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को दें। जिससे उसका टीकाकरण कराया जा सके और वह अन्य लोगों को संक्रमित न कर दे। सीएचसी प्रभारी डा.योगेंद्र सिंह, बीडीओ रेणु कुमारी, एडीओ पंचायत विमल कुमार और समस्त ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed