फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Family members feared murder of youth, demand for arrest of accused

हादसा नहीं हत्या की गई थी मदन की, इंस्पेक्टर से मिले परिजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Family members feared murder of youth, demand for arrest of accused
अमरोहा। पांच दिन पूर्व कार से कुचलकर जान गंवाने वाले युवक के परिजनों में अभी तक कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश है। उन्होंने इंस्पेक्टर से मुलाकात कर मोहल्ले के ही एक शख्स पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर एसपी सुनीति से मिलने की बात कही।
विज्ञापन

मोहल्ला फाजलपुर में रहने वाले एक परिवार के सदस्यों ने सोमवार को इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह से मुलाकात की। उन्हें आरोप लगाया कि मोहल्ले के ही एक शख्स ने 19 मई को उनके बेटे पुत्र मदन की कार से कुचलकर हत्या कर दी थी। परिजनों का कहना है कि लगभग छह वर्ष पूर्व आरोपी और मदन के बीच किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था, जिसे पुलिस ने सुलझवा दिया था, लेकिन आरोपी मदन से रंजिश रखता था। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर भी दी है। इंस्पेक्टर ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed