फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Family members do not believe in police theory, someone else is the mastermind of the double murder.

Amroha News: पुलिस की थ्योरी पर नहीं परिजनों को एतबार, डबल मर्डर का कोई और ही सूत्रधार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Family members do not believe in police theory, someone else is the mastermind of the double murder.
गजरौला। गुलालपुर गांव में फार्म हाउस पर हुए दोहरे हत्याकांड का भले ही पुलिस ने खुलासा कर हिस्ट्रीशीटर अशोक को मुख्य आरोपी बनाया हो, लेकिन रतनपाल और अनिरुद्ध के परिजनों को पुलिस की थ्योरी पर एतबार नहीं है। परिजनों का कहना है कि अनिरुद्ध और रतनपाल की हत्या का सूत्रधार अशोक नहीं है। पर्दे के पीछे किसी तीसरे व्यक्ति ने ही दोनों की हत्या की साजिश रची है। अशोक तो सिर्फ मोहरा है। कहा कि वह अब सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सही खुलासे की मांग करेंगे।
विज्ञापन

खादर के गांव गुलालपुर में नौ अक्तूबर की रात फार्म हाउस पर सोते समय मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव सीना निवासी अनिरुद्ध और गौतमबुद्ध नगर के बोड़ाकी गांव निवासी रतनपाल भाटी की हत्यारों ने धारदार हथियार से काटकर निर्ममता से हत्या कर दी थी। जबकि नौकर जीतपाल को मरणासन्न हालत में छोड़ गए थे। शनिवार को पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए जितेंद्र भड़ाना, चंद्रपाल, अब्बास और सुरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी हत्यारोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस की कहानी के मुताबिक रतनपाल भाटी अपने फार्म हाउस को किसी सरदार काे ठेके पर देना चाहता था। जिसका गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी जितेंद्र भड़ाना व उसका मित्र हिस्ट्रीशीटर अशोक निवासी बिरसिंहपुर विरोध कर रहे थे। दोनों फार्म हाउस पर कब्जा करना चाहते थे। जिसके चलते जितेंद्र भड़ाना व हिस्ट्रीशीटर अशोक ने हत्या की साजिश रची। अशोक ने गांव के ही विनय, कपिल, दिनेश, हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र हैदरपुर निवासी सुरेंद्र व उसके भाई सुरजन, नया गांव निवासी चंद्रपाल, मेरठ जिले के किठौर थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी अब्बास और मेरठ के भड़ौली निवासी अंकुर उर्फ बोलू के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। दोहरे हत्याकांड के खुलासे के दो दिन बाद मृतक रतनपाल भाटी के परिजनों ने पुलिस के खुलासे की कहानी पर सवाल उठाया है। परिजनों का कहना है कि जिस जमीन पर रतनपाल भाटी बीते 30 साल से काबिज होकर खेती कर रहा था, उसे अचानक ठेके पर देना क्यों चाहता था। परिजनों का कहना है कि हत्याकांड को अंजाम देने वाला भले ही हिस्ट्रीशीटर अशोक व जितेंद्र भड़ाना हों, लेकिन मुख्य सूत्रधार कोई ओर ही है। जिसके खुलासे के लिए सीएम से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

--




---
फिलहाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अशोक व उसके साथियों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही कई सवालों के जवाब मिलेंगे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लगातार दबिश दे रही है। श्वेताभ भास्कर, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed