फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Family ID Now Mandatory with Applications at the Municipality

Amroha News: पालिका में अब आवेदनों के साथ फैमिली आईडी अनिवार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Family ID Now Mandatory with Applications at the Municipality
अमरोहा। नगर पालिका ने शहर वासियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पालिका में प्राप्त होने वाले सभी प्रकार के आवेदनों के साथ फैमिली आईडी को अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई फैमिली आईडी 12 अंकों की डिजिटल पहचान संख्या है, जो एक परिवार-एक पहचान के तहत प्रत्येक परिवार को दी जा रही है। जिन परिवारों के पास राशन कार्ड है, उनका राशन कार्ड नंबर ही उनकी फैमिली आईडी माना जाएगा, जबकि अन्य परिवारों का पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि यह फैमिली आईडी प्रदेश में संचालित 76 से अधिक सरकारी योजनाओं और रोजगार के अवसरों से परिवारों को जोड़ने का माध्यम है। इसलिए विभिन्न शासकीय सेवाओं और सुविधाओं का लाभ लेने के लिए फैमिली आईडी पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा शहर के सभी वार्डों में फैमिली आईडी पंजीकरण कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक परिवारों को इस योजना से जोड़ा जा सके। इसके साथ ही पालिका में आने वाले आवेदनों जैसे संपत्ति नामांतरण, विभिन्न लाइसेंस, नए जल संयोजन, जन्म-मृत्यु पंजीकरण आदि के साथ फैमिली आईडी पंजीकरण की प्रति लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
आम नागरिकों की सुविधा के लिए नगर पालिका परिसर में हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है, जहां बिना किसी शुल्क के फैमिली आईडी का पंजीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा कक्ष संख्या सात में भी निशुल्क पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।

ईओ ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि वह आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ किसी भी कार्य दिवस में पालिका कार्यालय, जनसेवा केंद्र या वार्ड स्तर पर आयोजित कैंप में पहुंचकर अपना फैमिली आईडी पंजीकरण अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed