फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fake note handed over to elderly woman for vote

Amroha News: वोट के लिए बुजुर्ग महिला को थमाया नकली नोट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fake note handed over to elderly woman for vote
गजरौला (अमरोहा)। एक तरफ सभासद और नगर पालिकाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी लोगों को जमकर मिठाई बांट रहे हैं। चोरी छिपे शराब भी पिलाई जा रही है, वहीं बुजुर्ग महिला को मिठाई या उपहार की जगह नकली नोट थमा दिया गया। जिनको पाकर वह बहुत खुश हुई। मगर मोहल्ले के लोगों ने नोट देख नकली बताए तो वह चिंतित हो गईं।
विज्ञापन

नवादा रोड निवासी हमीदन शनिवार की रात अपने घर पर थीं। रात को दस बजे सभासद प्रत्याशी उनके घर आए। उनसे अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान उनको लुभाने के लिए दो नोट थमा दिए। साथ ही एक पर्चा भी दिया। एक नोट पांच सौ रुपये का बताया और दूसरा दो हजार रुपये का। वह बहुत खुश हुई। मगर सुबह को उसने नोट मोहल्ले के लोगों को दिखाए। जिन्होंने देखते ही नोट नकली बताए। हमीदन ने 112 को फोन कर नकली नोट थमाए जाने की सूचना दी, लेकिन कोई नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed