{"_id":"6844a4940b04349359084591","slug":"fake-currency-printing-gang-busted-three-accused-sent-to-jail-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-141414-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नकली नोट छापने वाले गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नकली नोट छापने वाले गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी भेजे जेल
Sun, 08 Jun 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। पुलिस ने नकली नोट छापने और बाजार में खपाने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के संभल निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
एसपी अमित कुमार आनंद ने शनिवार को बताया कि गिरोह के तीन सदस्यों से करीब 1150 रुपये की जाली करेंसी बरामद हुई है। सभी 50-50 के नकली नोट थे। आरोपियों से एक प्रिंटर, बाइक और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। तीनों आरोपी जनपद संभल के रहने वाले हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
पुलिस आफिस में एसपी ने बताया कि शुक्रवार को आदमपुर थानाक्षेत्र की ढबारसी के साप्ताहिक बाजार में संभल जिले के एचौडा कम्बोह के गांव चंदपुरा निवासी अजय व क्षेत्र के ही गांव गोजनी मिलक निवासी पवन ने नकली करंसी चलाने का प्रयास किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अरोपी अजय व पवन को ढबारसी पास स्थित सरकारी अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया था कि इंडियन पैथोलॉजी लैब एचौडा कम्बोह में संभल के ही गांव गोजनी मिलक निवासी अनुज नकली करेंसी तैयार कर रहा है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने इंडियन पैथोलॉजी लैब एचौडा कम्बोह पर दबिश देकर अनुज को गिरफ्तार किया था।