फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Faizan's century led Champions Club to victory.

Amroha News: फैजान की शतकीय पारी से चैंपियंस क्लब जीता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Faizan's century led Champions Club to victory.
अमरोहा के मिनी स्टेडियम में मैन ऑफ द मैच क्रिकेट ट्रॉफी देते अति​थि। स्रोत आयोजक - फोटो : kishatwar news
अमरोहा। नगर के मिनी स्टेडियम में देवेंद्र चंदेल मेमोरियल वेटरेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवां मैच चैंपियंस क्लब और अमरोहा पुलिस इलेवन के बीच खेला गया। फैजान पाशा की शतकीय पारी और अनस अंसारी की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत चैंपियंस क्लब ने अमरोहा पुलिस इलेवन को 13 रनों से हरा दिया। इस दौरान फैजान प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज चुने गए। जबकि अनस अंसारी को बेस्ट बॉलर का खिताब मिला है।
विज्ञापन

सोमवार को चैंपियंस क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 28 ओवरों में 192 रन बनाए। अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा फैजान पाशा ने 77 गेंदों में 101 रन की बेहतरीन पारी खेली। जबकि नवाज अयूबी ने 26 गेंदों में 24 रन बनाए तो वहीं शाहनवाज हैदर ने 20 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया। अमरोहा पुलिस इलेवन के लिए गेंदबाजी करते हुए गौरव चौधरी, मनीष गिल और ऋषभ चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए। जबकि लवी, हरीश खान और सारूल चौहान ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य हासिल करने मैदान में उतरी अमरोहा पुलिस इलेवन की पूरी टीम 179 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा अतुल चौधरी ने 40 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। जबकि चेतन सोनी ने 30 गेंदों में 40 रन बनाए। वहीं, गौरव चौधरी ने 23 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया। जबकि टीम के कप्तान विकास ने 21 गेंदों में 20 रन और लेवी ने 26 गेंदों में 16 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस क्लब के लिए गेंदबाजी करते हुए अनस अंसारी की गुगली के सामने अमरोहा पुलिस इलेवन की टीम धराशायी हो गई। अनस अंसारी ने पांच ओवरों में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जबकि नासिर ने पांच ओवरों में 25 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। वहीं, सलमान अहमद, नवाज अयूबी और फैजान पाशा ने एक-एक विकेट चटकाया।

मैच के बाद बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अंपायर की भूमिका शमशाद अल्वी ने निभाई। इस दौरान परवेज पाशा, सेंटी गुप्ता, राहुल गुप्ता, रिजवान पाशा, रोहित चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed