फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Faith dipped in Brajghat and Tigri forgetting Corona

मौनी अमावस्या पर ब्रजघाट और तिगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Faith dipped in Brajghat and Tigri forgetting Corona
मौनी अमावस्या पर ब्रजघाट में स्नान को उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला(अमरोहा)। कोरोना संक्रमण को भूल कर मौनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और तिगरी में आस्था की डुबकी लगाई। पुलिस द्वारा किसी तरह की रोक-टोक नहीं किए जाने के कारण दोनों ही स्थानों पर श्रद्धालुओं का सैलाब रहा। वहीं हाईवे पर लगभग तीन घंटे तक जाम लगा रहा और गंगा नदी के पुल पर वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे।
विज्ञापन

गुरुवार को मौनी अमावस्या पर गंगा में स्नान के लिए सवेरे से ही ब्रजघाट और तिगरी में श्रद्धालुओं का उमड़ना शुरू हो गया था। पुलिस द्वारा किसी तरह की रोक-टोक नहीं करने के कारण घाटों पर लोगों ने बेखौफ होकर स्नान किया। हर बार की तरह इस बार भी सबसे अधिक भीड़ ब्रजघाट में ही रही। वहां दिल्ली और एनसीआर आदि के साथ ही हरियाणा, राजस्थान के साथ ही कई जनपदों से श्रद्धालु स्नान को आते हैं। ब्रजघाट में तड़के से ही गंगा में स्नान आरंभ हो गया था। स्नान के उपरांत लोगों ने धार्मिक संस्कार भी कराए। वहीं ब्रजघाट में पुलिस द्वारा दिल्ली की दिशा से आने वाले निजी वाहनों को ब्रजघाट में पार्किंग की ओर मोड़े जाने के कारण हाईवे पर जाम लग गया। सुबह सात बजे से दस बजे तक वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे। गंगा नदी के वन-वे पुल पर भी काफी परेशानी हुई। उधर, तिगरी में भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। वहां भी मेले का सा नजारा था।
विज्ञापन

तिगरी में बाइक पर लटका थैला उड़ाया
गजरौला। मौनी अमावस्या पर इस बार तिगरी में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण श्रद्धालुओं ने घाट पर ही बाइकें खड़ी की हुई थीं। मंडी धनौरा के सुभाष नगर निवासी हरप्रसाद ने भी अपनी बाइक वहीं खड़ी कर दी और कपड़ों का थैला बाइक पर ही लटकाकर चले गए। कुछ देर बाद लौटकर आए तो थैला गायब था। उन्होंने आसपास के लोगों से जानकारी भी की। इसके बाद गांव में ही किसी परिचित को फोन कर उनसे एक जोड़ी कपड़े मंगवाए और पहनकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed