फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Failure of central government to get Pakistani cartridges in Sambhal riots

Amroha News: संभल बवाल में पाकिस्तानी कारतूस मिलना केंद्र सरकार की नाकामी

Thu, 05 Dec 2024 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 05 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Failure of central government to get Pakistani cartridges in Sambhal riots
अमरोहा। समाजवादी पार्टी के नौगांवा सादात विधानसभा सीट से विधायक चौधरी समरपाल सिंह ने कहा कि संभल हिंसा के दौरान वहां पाकिस्तानी कारतूस मिलना केंद्र सरकार की नाकामी है। सीमा पर सख्त पहरे के बाद भी आखिर देश के भीतर कारतूस कैसे आ गए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मुरादाबाद जेल में उन्होंने संभल बवाल के पीड़ितों से मुलाकात की। पीड़ितों ने पुलिस की बर्बरता की कहानी बयां की। संभल में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात पैदा कर दिए गए हैं। कहा कि जेल में संभल पीड़ितों के साथ मुलाकात की रिपोर्ट जल्द ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

पक्का बाग स्थित सपा नेता शशिकांत गोयल के आवास पर मीडियो से बातचीत में विधायक ने कहा कि सपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुरादाबाद जेल में संभल बवाल के पीड़ितों से मुलाकात की। जिसमें वहां के लोगों ने पुलिस की बर्बरता की पूरी दास्तां को बयां किया है। संभल में पुलिस ने तानाशाही रवैया अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि संभल हिंसा के दौरान वहां पाकिस्तानी कारतूस मिलना केंद्र सरकार की कमजोरी है। आखिर कैसे कोई व्यक्ति वहां से कारतूस व असलहा ला सकता है। देश के नेता प्रतिपक्ष को भी संभल जाने से रोका जा रहा है। किसान नेता राकेश टिकैत को भी वहां जाने से रोक दिया गया।

सरकार भी तानाशाही नीति अपना रही है। विकास को छोड़कर सरकार हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर लोगों को आपस में लड़ाने का काम रही है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जबाव देगी। इस दौरान वीरभान सिंह यादव, प्रतीक धारीवाल आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed