फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Factory security guard returning home on Diwali dies in accident

दिवाली पर घर लौट रहे फैक्टरी के सिक्योरिटी गार्ड की हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Factory security guard returning home on Diwali dies in accident
दिवाली पर घर लौट रहे बाइक सवार फैक्टरी सिक्योरिटी गार्ड की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

ये हादसा सोमवार की रात रजबपुर थानाक्षेत्र में अतरासी चौराहे पर हुआ। रहरा थानाक्षेत्र के बरतौरा गांव किसान मुलकी का परिवार रहता है। उनका 45 वर्षीय बेटा प्रकाशवीर हापुड़ में एक प्लाईवुड की फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। वह हापुड़ में अपनी बहन रेनू के घर रहते थे। जबकि प्रकाशवीर की पत्नी हेमा और तीन बेटे दीपक, अवनीश और गुड्डू गांव में ही रहते थे। सोमवार को दिवाली थी। इसलिए प्रकाशवीर हापुड़ से बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकले थे। जैसे ही उसकी बाइक रात करीब 10 बजे रजबपुर थानाक्षेत्र में हाईवे स्थित अतरासी चौराहे पर पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रकाशवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि भाई राकेश की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed