{"_id":"6578ca95f884606e2a02b387","slug":"faces-of-students-lit-up-after-receiving-tablets-and-smart-phones-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-10249-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: टैबलेट, स्मार्ट फोन पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: टैबलेट, स्मार्ट फोन पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे
विज्ञापन
अमरोहा। तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए मंगलवार को छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया गया। टैबलेट और स्मार्ट फोन पाने वाले विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए।
गिल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन पीजी कॉलेज कैलसा में टैबलेट, स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। छात्र-छात्राओं से सदुपयोग करने का आह्वान किया। भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से युवाओं को तकनीक से जोड़ने के लिए टैबलेट, स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में लगे हुए हैं। विद्यार्थी टैबलेट, स्मार्ट फोन का वितरण सदुपयोग अपनी पढ़ाई में करें। तकनीकी रूप से सक्षम बनें। इस दौरान हरेंद्र सिंह, अतुलेश कुमार भारद्वाज, प्रेमपाल सिंह, प्रमोद कुमार, रामपाल सिंह, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- -
विद्यार्थियों को बांटे टैबलेट, स्मार्टफोन
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में विधायक राजीव तरारा, डीएम राजेश कुमार त्यागी, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया। महाविद्यालय में एमए अंग्रेजी के 54 छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया जाना है, जबकि बीए, बीएससी व बीकॉम फाइनल वर्ष के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा। अतिथियों ने एमए अंग्रेजी के दस छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए। बीएससी फाइनल के 340 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। विधायक ने इस दौरान प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की उपब्धियों को गिनाया। इस दौरान प्राचार्य डॉ.नम्रता वर्मा ने विचार रखे।
विज्ञापन
-- -- -- -
छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए स्मार्ट फोन
ेहसनपुर। एसएलजे डिग्री कालेज नालेज पार्क हाकमपुर में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि स्मार्ट फोन से छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। कोरोना काल में स्मार्ट फोन की बहुत जरूरत महसूस हुई थी। यह डिजिटल क्रांति की दिशा में सरकार का एक मजबूत कदम है। इस मौके पर कालेज के चेयरमैन संजय सिंह भाटी, कार्यक्रम समन्वयक संजीव कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
-- -- -- --