फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Expressed opposition to 25 percent managerial contribution

Amroha News: अलंकार योजना में 25 प्रतिशत प्रबंधकीय योगदान का विरोध जताया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Expressed opposition to 25 percent managerial contribution
अमराेहा। अशासकीय सहायता प्राप्त प्रबंधक सभा की बैठक का आयोजन आईएम इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें शासन की अलंकार योजना के तहत 25 प्रतिशत प्रबंधकीय योगदान का विरोध जताया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन

रविवार को कॉलेज में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रबंधक सभा के जिलाध्यक्ष खचेड़ू सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नए शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का प्रस्ताव विधानसभा एवं विधान परिषद में पारित हो चुका है। इसमें पूर्व में विद्यमान नियमावली एवं धारा को शासन द्वारा समाप्त करने के निर्णय का स्वागत किया। मुरादाबाद से पहुंचे मुख्य अतिथि दीपक द्विवेदी समेत कई प्रबंधकों ने शासन की अलंकार योजना के तहत 25 प्रतिशत प्रबंधकीय योगदान का विरोध जताया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक वसीम हैदर नकवी व संचालन डॉ. विश्वास कुमार ने किया। बैठक में जिला महामंत्री अंकित कुमार गुप्ता एडवोकेट, सभा के कोषाध्यक्ष आशु सिंघल, संजीव कुमार, अतुल कुमार गुप्ता, मोहम्मद आदिल अब्बासी, कौशल कुमार, इंद्रपाल सिंह, किशनपाल त्यागी, राजवीर त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article