फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Exploitation of wrestlers will not be tolerated

Amroha News: पहलवानों का शोषण नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

Fri, 12 May 2023 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 12 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Exploitation of wrestlers will not be tolerated
रहरा। भारतीय भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक में तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने कहा कि पहलवानों का शोषण किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। किसान यूनियन पहलवानों द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर पर दिए जा रहे धरने का समर्थन करती है। राष्ट्रीय स्तर पर निर्देश मिलने पर किसान उनके समर्थन में दिल्ली के लिए रवाना होने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रहरा में आयोजित मासिक पंचायत में तहसील अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। छुट्टा पशुओं की समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों में सफाई कर्मचारियों की जगह खाली चल रही है। जहां गंदगी पसरी हुई है। ऐसे गांवों में शीघ्र सफाई कर्मियों की तैनाती कराई जाए। जिससे गांव में सफाई सुचारू रूप से हो सके। किसानों के नलकूपों पर बिजली के मीटर ना लगाए जाएं। खराब ट्रांसफार्मर जल्द बदलवाए जाएं। इस मौके पर महावीर सिंह, करण सिंह, बबली त्यागी, रियाजुद्दीन, जयचंद, ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी, हरदयाल सिंह, महेश पहलवान, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed