फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Exploitation of farmers will not be tolerated: Rajpal Singh

किसानों का शोषण नहीं होगा बर्दाश्त : राजपाल सिंह

Thu, 11 Jan 2024 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 11 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Exploitation of farmers will not be tolerated: Rajpal Singh
डिडौली। भारतीय किसान यूनियन भानु की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। राष्ट्रीय प्रवक्ता राजपाल सिंह ने कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार गन्ना पेराई सत्र को दो माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन गन्ना मूल्य अभी तक घोषित नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

पंचायत सचिवालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव सरदार शर्म सिंह ने कहा कि वह किसानों की प्रत्येक लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े हैं। किसी भी कीमत पर किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। सरकार न तो समय से किसानों को उनका गन्ना मूल्य का भुगतान दिला पा रही है, और न ही पेराई सत्र के दो माह बीतने के बाद भी गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की गई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता राजपाल सिंह ने कहा कि उनके संगठन ने हमेशा किसानों के हित में लड़ाई लड़ी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सतराज त्यागी ने की। बैठक का आयोजन प्रदेश महासचिव ठाकुर पोपाल सिंह द्वारा किया गया। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुरजिंदर कौर, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पूजा चौधरी, जिला प्रभारी अमरोहा अजय सिंह चौहान एडवोकेट, कोमल शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरीशपाल सिंह, अशरफ अली, सत्यपाल सिंह चौहान, विजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed