फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   expert team of allahabad now invesyigate of murder

इलाहाबाद की एक्सपर्ट टीम करेगी छात्र की हत्या का राजफाश

Fri, 23 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 23 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
expert team of allahabad now invesyigate of murder
Murder
जोया के डीएनएस इंजीनियरिंग कॉलेज में 14 दिसंबर को हुई बीटेक छात्र की हत्या का राजफाश करने इलाहाबाद से एक्सपर्ट टीम आएगी। जिला पुलिस ने छात्र की पीएम रिपोर्ट, वीडियोग्राफी और सामान इलाहाबाद भेजा है।
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली के डीएनएस इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल के बेड पर नोएडा निवासी बीटेक छात्र पंकज तोमर की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम में छात्र की हत्या की पुष्टि की गई है। पुलिस अधीक्षक डा.शिवा शिंपी चनप्पा ने सीओ सिटी शील कुमार को छात्र हत्या की विवेचना सौंपी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, इसकी वीडियोग्राफी, कमरे में मिले सामान और सबूतों को एक्सपर्ट के पास इलाहाबाद में जांच पड़ताल के लिए भेजा है। इलाहाबाद से एक्सपर्ट टीम खुद कॉलेज में आकर जांच पड़ताल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक्सपर्ट टीम यहां आकर छात्र के कमरे, बरामद हुए सामान की जांच करेेगी। अन्य बिंदुओं पर भी जांच पड़ताल करेगी। साथ ही छात्रों, स्टाफ से पूछताछ करेगी। जल्दी ही टीम कॉलेज पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed