{"_id":"57d711024f1c1b193bd47d9c","slug":"exchange-aquished-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":" एक्सचेंज को आग लगाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सचेंज को आग लगाने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 13 Sep 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढबारसी के एक जनसेवा केंद्र संचालक ने सोमवार को जेई को फोन कर हसनपुर एक्सचेंज को उड़ाने और आग लगाने की धमकी दे डाली। बताया जा रहा है कि, ब्राड बैंड कनेक्शन के ठीक से काम न करने से आरोपी बौखालाया था। जेई को भी आग लगाने की धमकी दी। अधिकारियों के निर्देश पर जेई ने कोतवाली में तहरीर दी है।
हसनपुर के बीएसएनएल एक्सचेंज पर तैनात जेई रामजी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि दोपहर तकरीबन दो बजे अचानक 9720977699 नंबर से मोबाइल पर फोन आया। दूसरी तरफ से बोलने वाले ने खुद को ढबारसी जनसेवा केंद्र से बोलने वाला राहुल बताया। जेई का आरोप है कि, ब्राड बैंड खराब होने की बात कहते हुए अभद्रता करने लगा।
साथ ही एक घंटे में कनेक्शन ठीक न होने पर उन्हें और एक्सचेंज को आग लगाने की धमकी दी। जेई ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। उनके निर्देश पर आरोपी राहुल पर कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली में तहरीर दी। इसकी रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी।
विज्ञापन
एसएसआई आरके सिंह ने बताया कि टेलीफोन एक्सचेंज को आग लगाने धमकी वाली तहरीर जेई द्वारा तहरीर दी गई है। जिस नंबर से धमकी दी गई उसे सर्विलास पर लगाया गया है।