Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Excessive consumption of fast food led to intestinal damage and death of an 11th-grade student.

Amroha News: अधिक फास्ट फूड खाने से 11वीं की छात्रा की आंतें खराब, माैत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Excessive consumption of fast food led to intestinal damage and death of an 11th-grade student.
मृतक अहाना। स्रोत परिजन
अमरोहा। फास्टफूड खाने का शौक 11वीं की छात्रा अहाना (16) की जान पर भारी पड़ गया। चाऊमीन, मैगी, पिज्जा- बर्गर खाने से उसकी आंतें खराब हो गईं, उनमें छेद हो गए। निजी अस्पताल में छात्रा का ऑपरेशन कराया गया, बावजूद इसके उसे बचाया नहीं जा सका। दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान रविवार की रात छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन

छात्रा अहाना अमरोहा नगर के मोहल्ला अफगानान में रहने वाले मंसूर खान की बेटी थी। किसान मंसूर खान के परिवार में पत्नी सारा खान के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी अहाना शहर के हाशमी गर्ल्स इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक अहाना को फास्ट फूड खाने का शौक था। मना करने के बाद भी वह चाऊमीन, मैगी, पिज्जा-बर्गर जैसे फास्ट फूड खाती रहती थी। सितंबर माह में अहाना की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

पेट में अधिक दर्द की शिकायत होने पर 30 नवंबर को उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी आंत चिपकने के साथ उनमें छेद होने की बात बताई। डॉक्टरों ने आंतें खराब होने का मुख्य कारण फास्ट फूड का सेवन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती अहाना का 30 दिसंबर की रात डॉक्टर ने सफल ऑपरेशन किया। इसके दस दिन बाद अहाना को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। लेकिन, अहाना लगातार कमजोर होती चली गई, चार दिन पहले उनकी दोबारा से तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने अहाना को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया।

परिजनों के मुताबिक यहां अहाना की सेहत में कुछ सुधार हो गया था और वह चलने फिरने भी लगी थी। लेकिन रविवार की रात अचानक अहाना की तबीयत बिगड़ गई और हार्ट फेल होने से मौत हो गई। छात्रा अहाना के मामा गुलजार खान उर्फ गुड्डू ने बताया कि डॉक्टरों ने फास्ट फूड खाने से आंत खराब होने की वजह बताई है। होनहार अहाना की मौत के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed