फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Examination center gates for the PET will close half an hour in advance.

Amroha News: पीईटी में आधे घंटे पहले बंद हो जाएंगे परीक्षा केंद्रों के गेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Examination center gates for the PET will close half an hour in advance.
अमरोहा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले प्रवेश मिलेगा। आधा घंटा पहले केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। बायोमेट्रिक सत्यापन और स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षा देने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में 15 केंद्रों पर 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को होने वाली परीक्षा में 7104 अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीआईओएस शतानंद शर्मा ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह आठ से साढ़े नौ बजे तक प्रवेश मिलेगा। सुबह 10 से 11 बजे तक बायोमेट्रिक सत्यापन होगा। दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर एक से ढाई बजे तक प्रवेश दिया जाएगा और तीन से चार बजे तक बायोमेट्रिक सत्यापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की जांच और पहचान का सत्यापन होगा। निर्धारित समय के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए अभ्यर्थी समय से केंद्र पहुंचें।

परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को पहली पाली के लिए सुबह सात बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 12 बजे उपस्थित होना होगा। प्रवेश, बायोमेट्रिक सत्यापन और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed