फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Exam will be held on February 8 on vacant seats in class 9th and 11th in Navodaya.Exam will be held on February 8 on vacant seats in class 9th and 11th in Navodaya.

Amroha News: नवोदय में कक्षा नौ और 11वीं में रिक्त सीटों पर आठ फरवरी को होगी परीक्षा

Mon, 03 Feb 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 03 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Exam will be held on February 8 on vacant seats in class 9th and 11th in Navodaya.Exam will be held on February 8 on vacant seats in class 9th and 11th in Navodaya.
अमरोहा। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ और 11वीं में रिक्त सीटाें पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन आठ फरवरी को विद्यालय में ही किया जाएगा। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में 370 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

लेट्रल एंट्री के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ और 11वीं की सीटों के लिए प्रवेश प्रकिया पूरी की जाती है। जिले में बसेड़ा तगा में संचालित होने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ और 11वीं की रिक्त सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आठ फरवरी को आयोजित होगी। प्रधानाचार्य एचएस जीना ने बताया कि कक्षा नौ में रिक्त पांच सीटों के लिए 346 आवेदन व कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए कुल 24 आवेदन हुए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा का आयोजन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी हीरा लाल ने बताया कि परीक्षा कक्ष में मानक के अनुरूप कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। उत्तर पुस्तिकाएं सील कर उसी दिन सुरक्षा बंदोबस्त के बीच उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र पर भेज दी जाएंगी। परीक्षा सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में विद्यालय स्तर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा का आयोजन मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा। सुरक्षा के लिए विद्यालय परिसर में पुलिस बल भी तैनात रहेगा। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed