फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ex pm jayanti celebrated

किसानों की आय दोगुना करने के लिए सरकार है कृतसंकल्पित, कश्यप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
ex pm jayanti celebrated
अमरोहा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रुप में मनाई गई। जिले भर के विकास खंडों, मंडी समितियों और सहकारी समितियों पर कृषि मेला गोष्ठी और प्रदर्शनी आयोजित की गईं। सिख इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री विजय कश्यप ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने के लिए सरकार संकल्पित है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की संकल्पना थी कि गांव किसान खुशहाल होगा तो देश समृद्धशाली होगा और मजबूत होगा। उनकी मान्यता थी कि गांव-गांव सड़कें बने तो किसान मंडियों से जुड़ेगें। इसके लिए वह स्वर्णीम चतुर्भुज योजना को लेकर आए थे। प्रधानमंत्री सड़क ग्रामीण योजना को लागू कराया ताकि किसान अपनी उपज को मंडियों और अन्य जगहों पर उचित दामों में बेच सके। सड़कें बनाई गई, जिससे अब सभी गांव सड़कों से जुड़े। अटल के संकल्पना को साकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी किसानो के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर उनकी आय को दोगुना करने के लिए प्रयासरत है। पहले मंडियों में आवाजाही के लिए शुल्क देना पड़ता था, अब इस शुल्क को काफी कम कर दिया गया है। किसान अपनी उपज को मंडियों सहित देश के किसी भी कोने में अधिक मूल्य पर मिले बेच सकेगें। उन्होंने कृषकों से पारम्परिक खेती के अतिरिक्त नगदी खेती सहित कृषि के विशेष आयामों को अपने खेती में शामिल करने की अपील की जिससे किसानों की आय बढ़ेगी। सरकार किसानों को समृद्धि, खुशहाली और आय बढोत्तरी के लिए कृत संकल्पित है।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना के तहत एक वर्ष में 2 हजार रुपये की तीन किस्तें भेजी जाती हैं। सभी विकास खंड में प्रधानमंत्री के संवाद को सुनने के लिए एलईडी की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान जनपद के सभी विकास खण्डों, मण्डी समितियों सहकारी बैंक के विभिन्न शाखाओं में कृषि मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के साथ संवाद स्थापित किया गया एवं उन्हें संबोधित किया गया, जिसका लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से सभी आयोजन स्थलों पर किया गया, जिसके माध्यम से कृषक रुबरु हुए। कार्यक्रम शुरुआात प्रभारी मंत्री विजय कश्यप ने सिख नारंगपुर इंटर कॉलेज परिसर में दीप प्रज्वलन प्रज्वलित कर किया। जिलाधिकारी उमेश मिश्र, ब्रजेश चौधरी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ल आदि के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed