फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ex mla joined rld

मुरादाबाद के पूर्व विधायक जेपी सिंह समेत कई रालोद में शामिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
ex mla joined rld
गजरौला (अमरोहा)। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 34 वीं पुण्यतिथि पर मुरादाबाद पश्चिम के पूर्व विधायक मेजर जेपी सिंह समेत कई लोगों ने भाजपा छोड़कर रालोद की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान चौधरी साहब के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। शनिवार को गांव अफजलपुर लूट में स्थित नेहा मेमोरियल इंटर कालेज में किसान नेता की पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं हवन-यज्ञ कर मनाई गई।
विज्ञापन

रालोद के नवमनोनीत अध्यक्ष जयंत चौधरी में आस्था व्यक्त करते हुए मुरादाबाद पश्चिम से बीजेपी से दो बार विधायक रहे मेजर जेपी सिंह, अमित धारीवाल, सोनू पैसल, क्षेत्र पंचायत सदस्य महिलाल सिंह जाटव, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बाखरपुर, संजू मेहंदी, विकल खजूरी, लोकेंद्र सिंह, शोभित चौहान आदि ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करने की अपील की। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक अशफाक अली खान, एससी प्रकोष्ठ के क्षेत्र अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप, पूर्व ब्लाक प्रमुख पति कावेंद्र सिंह, महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष सोनिया चौहान, जिला संगठन मंत्री पुष्पेंद्र सिंह, डोली चौधरी, रेखा यादव, हरपाल सिंह, राजवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष, जयपाल सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जगदेव सिंह, अंकुर चौधरी आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed