फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Every needy person should get the benefit of schemes: KP Malik

हर जरूरतमंद को मिले योजनाओं का लाभ : केपी मलिक

Thu, 26 Dec 2024 12:10 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 26 Dec 2024 12:10 PM IST
विज्ञापन
Every needy person should get the benefit of schemes: KP Malik
अमरोहा।
विज्ञापन

सूबे के वन और पर्यावरण राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने बुधवार को कलक्ट्रेट में विकास कार्याें की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर जरूरतमंद को सरकारी योजना का लाभ मिलना चाहिए। वहीं, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, विद्युत, आयुष्मान योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला, कायाकल्प, ऑपरेशन कायाकल्प व गो संरक्षण सहित अन्य विकास कार्यों के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन भी सुना गया।
प्रभारी मंत्री केपी मलिक बुधवार सुबह जिले में पहुंचे। पहले कलक्ट्रेट में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनको पुष्प अर्पित किए। इसके बाद समीक्षा बैठक की, जिसमें विभागवार कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्युत व्यवस्था के संबंध में अधीक्षण अभियंता से जानकारी लेकर शहरी ग्रामीण व तहसील स्तर पर मानक के अनुसार बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, जल जीवन मिशन के तहत में पाइप लाइन बिछाने में तोड़ी गई सड़कों को प्राथमिकता के साथ सुधार करने को कहा। कहा, इस संबंध में बहुत शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

सीएम सामूहिक विवाह योजना के लिए पारदर्शिता के साथ सत्यापन करने के निर्देश दिए। वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन के प्रार्थनापत्रों का सत्यापन कर उन्हें जल्द पेंशन का लाभ दिया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक शौचालय व लाइब्रेरी के संबंध में डीपीआरओ को बेहतर संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ को आयुष्मान योजना के पात्रों को गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराने को कहा। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने शांति व्यवस्था व अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के बारे में बताया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, डीएम निधि गुप्ता वत्स, पालिका अध्यक्ष शशि जैन, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह, एडीएम वित्त व राजस्व बृजेश त्रिपाठी, डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह मौजूद रहे।

आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज

आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed