फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Even children are worried due to non-creation of Aadhaar

Amroha News: आधार न बनने से बच्चे भी परेशान

Tue, 18 Feb 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 18 Feb 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Even children are worried due to non-creation of Aadhaar
अमरोहा। किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग पर भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें आधार कार्ड, जर्जर सड़क समेत कई समस्याओं के समाधान की मांग की है। साथ ही कहा कि आधार कार्ड नहीं बनने से स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष हाजी हसीन अहमद गफ्फारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि आधार कार्ड अपडेट न होने से स्कूली बच्चों की अपार आईडी बनाने में परेशानी हो रही है। हसनपुर एसबीआई बैंक की मशीन खराब होने के कारण आधार में अपडेट भी नहीं हो पा रहे हैं। सिर्फ डाकघर में ही आधार कार्ड से संबंधित कार्य हो रहे हैं, जहां पर लोगों को आगामी तीन माह तक की तिथि मिल रही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नहरों की पुलिया पर स्लैप नहीं बनी है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं किसान सेवा भदौरा में सड़क किनारे बनी नालियों के पानी की निकासी न होने से रास्तों पर पानी भरा है। किसानों ने डीएम से जल्द समस्याओं के समाधान कराने की मांग की। इस मौके पर महेंद्र सिंह, आसिफ अली, राजपाल सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article