फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Even at the age of 78, Kripal Singh ran a lot with his son and daughter and won a medal in the marathon

Amroha News: 78 की उम्र भी बेटे और बेटी संग खूब दौड़े कृपाल सिंह, मैराथन में पाया मेडल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Even at the age of 78, Kripal Singh ran a lot with his son and daughter and won a medal in the marathon
अमरोहा। नाम कृपाल सिंह, उम्र 78 साल, लेकिन दौड़ने का जज्बा युवाओं से कम नही। इस उम्र में शरीर पूरी तरह फिट है। हाल ही में राजस्थान के माउंट आबू में हुई दादी प्रकाशमणि माउंट आबू इंटरनेशनल हाफ मैराथन में कृपाल सिंह ने जीत हासिल करते हुए मेडल हासिल किया है। इस मैराथन में वह अपने बेटे ओर बेटी के साथ खूब दौड़े और निर्धारित समय से पहले ही दौड़ को पूरी कर लिया। जहां उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया गया। अमरोहा के रजबपुर क्षेत्र के गांव नाजरपुर निवासी कृपाल सिंह मदनपाल सिंह स्मारक कॉलिज के पूर्व प्रधानाचार्य हैं। 78 साल की उम्र में भी कृपाल सिंह आज पूरी तरह फिट हैं तथा दौड़ प्रतियोगिताओं में अपनी आमद दर्ज कराते रहते हैं। 2019 में भी उन्होंने मैराथन दौड़ में जीत हासिल की थी। हाल ही में राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्मकुमारी द्वारा विश्व बंधुत्व के लिए दादी प्रकाशमणि माउंट आबू इंटरनेशनल हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था। जिसमें कृपाल सिंह ने अपने 40 वर्षीय बेटे मुनेंद्र व बेटी सुषमा के साथ इस मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया था। हाफ मैराथन दौड़ में 21.09 किलोमीटर कर दूरी को 3.30 घंटे में पूरा करने का समय दिया गया था। निर्धारित समय के भीतर दौड़ पूरी करने वालों को विजयी घोषित किया गया था। कृपाल सिंह ने यह दौड़ 3.20 घंटे में पूरी कर ली। इसके अलावा उनके बेटे व बेटी ने भी इस दौड़ को निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

-----

संयमित खान-पान व अभ्यास से है शरीर स्वस्थ
कृपाल सिंह का कहना है कि संयमित खान-पान व नियमित अभ्यास उनके स्वास्थ्य का राज है। वह बताते हैं कि सर्दियों के मौसम में वह गेंहू का सेवन नहीं करते हैं। इस मौसम में वह मोटे अनाज व बाजरे आदि की रोटी व हरी सब्जियों का सेवन ही करते हैं। इसके अलावा दौड़ का अभ्यास भी करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed