{"_id":"685dab457684a2030b07dad6","slug":"even-after-being-built-annapurna-bhawan-was-not-handed-over-to-ration-dealers-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-142546-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बनने के बाद भी राशन डीलरों को नहीं सौंपे अन्नपूर्णा भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बनने के बाद भी राशन डीलरों को नहीं सौंपे अन्नपूर्णा भवन
Fri, 27 Jun 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। राशन वितरण के लिए बनाए गए अन्नपूर्णा भवन राशन डीलरों को नहीं सौंपे गए। इससे उपभोक्ताओं को राशन लेने व डीलर को वितरण करने में परेशानी हो रही है। राशन वितरण में अनियमितता के आरोप लग रहे हैं।
उपभोक्ताओं को राशन की दुकानों पर वितरित होने वाला खाद्यान्न व अन्य सामान एक ही स्थान पर मिले, इसके लिए ब्लॉक की 10 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा नाम से भवन बनाए गए हैं, जिनमें एक भवन पर 7.81 लाख रुपये खर्च किए गए। एक भवन में बरामदा सहित कमरा व गोदाम बनाया गया है। जिसका काम पिछले साल शुरू हुआ था। अफजलपुर लूट, हाशमपुर पखरौला, फत्तेहपुर छींतरा, धनौरी माफी, पपसरा खादर, नगलिया, मीरपुर, खाद गुर्जर, महेशरा, व बांसली में भवन बनकर तैयार हो गए, लेकिन अभी तक इनके भवनों को राशन डीलर को नहीं सौंपा गया है।
मोहरका पट्टी में नहीं मिली भूमि : अन्नपूर्णा भवन के लिए पिछले एक साल से जमीन तलाश की जा रही है, लेकिन मोहरका पट्टी में अन्न पूर्णा भवन के लिए अभी तक भूमि नहीं मिल पाई है। जिसके चलते भवन का निर्माण नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
- भवन तैयार हो गए हैं। अफजलपुर लूट और दरियापुर बुजुर्ग गांव में बने भवनों में कुछ काम रह गया है। जल्द ही पूरा करने के बाद सभी भवन राशन डीलरों के सुपुर्द कर दिए जाएंगे। - राजवीर सिंह, एडीओ पंचायत