फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Errors in the letters should be rectified soon: Diwakar Singh

खतौनियों की त्रुटियों को जल्द दूर किया जाए : दिवाकर सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Errors in the letters should be rectified soon: Diwakar Singh
अमरोहा। भाकियू शंकर के पदाधिकारियों ने खतौनियों के अंश निर्धारण की त्रुटियों को दूर करने समेत अन्य किसान समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में धरना देकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग में ओटीएस योजना अव्यवहारिक है। ज्यादातर उपभोक्ता योजना से लाभांवित नहीं हो पा रहे हैं। योजना को बेहतर बनाया जाए। किसानों की खतौनियों के अंश निर्धारण की त्रुटियों को यथा शीघ्र दूर किया जाए। किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाली छूट को किसानों के खातों में पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

जंगली जानवर जैसे खूंखार बंदर, कुत्ते, महे आदि को पकड़कर नसबंदी करते हुए उनको संरक्षित किया जाए। गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन के अंदर किया जाए। गन्ना सहकारी समितियां करोड़ों टैक्स देती हैं परंतु किसानों को लाभांवित नहीं करती हैं। साथ ही किसानों को तीन प्रतिशत मिलने वाला ब्याज अनुदान को भी केआरपी पोर्टल पर अंकित नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे किसान वंचित रह जाते हैं। किसानों को एक प्रतिशत ब्याज अनुदान राज्य सरकार से अगस्त 25 तक का प्राप्त हो चुका है परंतु सहकारी समितियां ने किसानों को नहीं दिया है। गन्ना सहकारी समितियां किसानों को नैनो यूरिया जबरदस्ती थोपा जा रहा है। संगठन इसको बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान बबीता रानी, मंजू शर्मा, अशोक चौधरी, मंजू चौधरी, विक्रम पवार, धर्मवीर सिंह, अमित कुमार, सतवीर सिंह, मनोज कुमार, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed