फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Entering the house and raping a woman on the strength of a gun

Amroha News: घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म

Sat, 03 Jun 2023 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 03 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Entering the house and raping a woman on the strength of a gun
गजरौला। युवक ने पड़ोसी महिला के घर में घुस कर उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो बना ली। शोर मचाने पर आए गांव के लोगों को आता देख तमंचे से फायर करते हुए भाग गया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। अदालत के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि दबंग किस्म का युवक उस पर गलत निगाह रखता है। आए दिन उस पर फब्तियां कसता है। घटना तीन अक्तूबर-22 की सुबह चार बजे की है। वह अपने घर पर थी। आरोप है कि इस दौरान युवक तमंचा लेकर घर में घुस आया। तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इस दौरान उसने अपने मोबाइल में घटना की वीडियो भी बना ली। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग आए। जिनको देख वह तमंचे से फायर करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चला गया। जाते समय उसने धमकी दी कि कहीं पर शिकायत की तो वीडियो को वायरल कर देगा। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिस पर उसने अदालत की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी अली हसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed