{"_id":"6838b2355cdb1b509909e336","slug":"entered-the-house-and-molested-the-girl-two-parties-fought-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-140914-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, दो पक्षों में मारपीट
Fri, 30 May 2025 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 30 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। अनुसूचित जाति के युवक द्वारा दूसरे समुदाय के घर में घुसकर युवती के साथ छेड़खानी करने पर दोनों वर्ग के लोगों में हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। लाठी-डंडे भी चले, जिसमें दोनों तरफ से पांच लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई। घटना की जानकारी ली। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया।
मामला नगर के एक मोहल्ले में बुधवार रात का है। अनुसूचित जाति के युवक का दूसरे समुदाय की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात करीब 9.30 बजे युवक दूसरे समुदाय की युवती के घर जा पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। जानकारी होने पर युवती के परिजन एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपी के परिवार के लोगों से शिकायत की। जिस पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। लाठी डंडे चल जाने पर एक पक्ष से दो लोग दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनुज व उसके तीन भाइयों अंकित, अरुण, लवकुश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।