फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Entered the factory and shot the manager, narrowly escaped

Amroha News: फैक्टरी में घुसकर मैनेजर को गोली मारी, बाल-बाल बचा

Sun, 22 Dec 2024 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 22 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Entered the factory and shot the manager, narrowly escaped
डिडौली (अमरोहा)। दबंगों ने फैक्टरी में घुसकर मैनेजर को गोली मार दी। जान से मारने की नीयत से गला भी दबाया। गनीमत रही गोली कंधे को छूकर निकल गई। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। फैक्टरी के गार्ड और कर्मचारियों ने मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हटव्वा स्थित एमजीए डिजाइंस फैक्टरी में हुई। मुरादाबाद जनपद के पाकबड़ा में नए डाकघर के रहने वाले भरत कुमार गुप्ता फैक्टरी में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे भरत कुमार गुप्ता फैक्टरी में मौजूद थे। तभी क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी फहीम, मोहम्मद शाद और शारिक जबरदस्ती फैक्टरी में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर जान से करने के नियत से हमला कर दिया। बचाव में आई महिला प्रोजेक्ट मैनेजर का हाथ पकड़ कर नीचे गिरा लिया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से गला दबाया। शोर मचाने पर आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जो भरत कुमार गुप्ता के कंधे को छूते हुए निकल गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के फैक्टरी से भागते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। फैक्टरी के सुरक्षाकर्मी व अन्य कर्मचारियों ने घायल मैनेजर भरत कुमार गुप्ता को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में फहीम, मोहम्मद शाद और शारिक के खिलाफ हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed