{"_id":"6827a07cc5b4e2f6150ad985","slug":"entered-a-jewelers-shop-and-beat-him-up-also-accused-of-robbery-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-140071-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर मारपीट, लूट का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर मारपीट, लूट का भी आरोप
Sat, 17 May 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 17 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की गई। व्यापारी ने लूट का आरोप भी लगाया है। व्यापारियों ने हंगामा कर मामले में कार्रवाई की मांग है। उधर, व्यापारियों ने राजनीतिक संरक्षण के चलते एक बिरादरी के लोगों पर लगातार मारपीट की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
नगर के घास मंडी के पास श्रीराम बर्तन भंडार व मोतीराम कृष्ण वर्मा ज्वैलर्स एंड बैंकर्स नामक दुकान है। दुकान पर शुक्रवार शाम का दुकान स्वामी के बेटे का मामूली बात पर ई-रिक्शा चालक से विवाद हो गया था। इसके बाद करीब साढ़े चार बजे दुकान स्वामी भूषण वर्मा दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक करीब 12 युवकों के साथ सरिया व लाठी-डंडे लेकर पहुंचा व दुकान में तोड़फोड़ करने लगा और व्यापारी से मारपीट की। मारपीट में भूषण वर्मा घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपियों पर आभूषण लूटने का भी आरोप लगाया है।
कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। व्यापारी नेता मुकेश गुप्ता ने हंगामा करते हुए कहा कि राजनीतिक संरक्षण के चलते एक खास बिरादरी के लोगों द्वारा व्यापारियों को निशाना बनाकर मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर बाजार बंद करने की चेतावनी दी। सीओ दीप कुमार पंत ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ ने बताया कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।