{"_id":"65f9a3e704901d770d0e127a","slug":"engineer-youth-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, निजी कंपनी में था इंजीनियर; सुसाइड से पहले मां को किया था फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, निजी कंपनी में था इंजीनियर; सुसाइड से पहले मां को किया था फोन
Tue, 19 Mar 2024 08:10 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 19 Mar 2024 08:10 PM IST
सार
अमरोहा में ट्रेनी इंजीनयिर ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने मृतक के मोबाइल की घंटी बजने पर फोन उठाया तो उसकी पहचान हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरोहा में एक कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर एचआर के ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी बेटे अखिल भारद्वाज (32) ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने मृतक के मोबाइल की घंटी बजने पर फोन उठाया तो उसकी पहचान हो सकी। शव को जीआरपी चौकी ले जाया गया। जानकारी मिलने पर कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी और मृतक के परिजन पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सादुल्लेपुर रोड की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी अश्विनी शर्मा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर एचआर हैं। उनके बेटे अखिल भारद्वाज (32) इसी कंपनी में जॉब करते थे। वह ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी थे। जीआरपी चौकी इंचार्ज श्याम बाबू ने बताया कि मंगलवार की शाम चार बजे उनको सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन से कुछ दूर दक्षिण की दिशा में एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। वह तुरंत स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक अन्य लोग भी एकत्र हो गए थे। मृतक के मोबाइल फोन पर घंटी बज रही थी। उन्होंने फोन उठाकर बात की। फोन मृतक की मां कुमकुम का था। उन्होंने मृतक का नाम अखिल भारद्वाज बताया। उसके पिता का नाम पता बताया।
विज्ञापन
बताया कि स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि युवक ने दिल्ली की दिशा से मुरादाबाद की तरफ जा रही जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद कर जान दी है। उन्होंने शव कब्जे में लेकर चौकी पर पहुंचाया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन, रिश्तेदार, सगे संबंधी पहुंच गए। उनसे जानकारी ली कि मृतक ने यह कदम क्यों उठाया। कोई सही बात नहीं बता सके। सबका बुरा हाल है। जीआरपी चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
मां से मंदिर जाने को कहकर निकला था अखिल
खुदकुशी करने वाले अखिल भारद्वाज अपने पिता की ही कंपनी में काम करते थे। वह मंगलवार को ड्यूटी पर गए। उनकी जेब में जीआरपी को गेटपास मिला, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि उन्होंने कंपनी में मंगलवार को काम किया था। फोन पर उनकी मां कुमकुम की बात हुई थी। उन्होंने अपनी मां से मंदिर जाने की बात कही थी। इसके बाद मां से कई बार बात हुई। मां से उसने कहा कि मरने जा रहा हूं, जिससे वह चिंतित हो गईं। उसे रोकने के लिए बार-बार फोन करती रहीं। कुछ कर पातीं, इससे पहले ही अखिल भारद्वाज ने मौत को गले लगा लिया।