फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   engeenor will check the quality of school construction

स्कूलों में कक्षा कक्ष के निर्माण की गुणवत्ता को परखेंगे इंजीनियर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
engeenor will check the quality of  school construction
अमरोहा। बेसिक शिक्षा विभाग के 15 स्कूलों के अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण की गुणवत्ता परखी जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी और आरईडी के कुल चार सहायक अभियंता को निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। एक कक्षा कक्ष के निर्माण में 4.72 लाख रुपये लागत आई है। महकमे ने स्कूल प्रबंध समिति के बैंक अकाउंट में रकम स्थानांतरित कर दिया है। गुणवत्ता खराब मिलने पर भुगतान बाधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि जिले के 15 स्कूलों मेें छात्रों का नामांकन बढ़ा है जबकि कक्ष की संख्या कम है। सभी छात्रों को कक्षा में बैठने के लिए अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनाए जा रहे हैं। गजरौला के महेशरा, रायपुर भूड़ शुमाली, पाल, खाईखेड़ा, कर्मल्लीपुर, टोकरा, बिजौरा, मनौटा और कन्या सिहाली शामिल है। जबकि हसनपुर में अब्दुल्ला कॉलोनी, हाफिजपुर और जीहल प्राथमिक स्कूल है। इसके अलावा जोया के ककराली और तेलीपुरा के अलावा गंगेश्वरी में अधेक की मढैया प्राथमिक स्कूल में कक्षा कक्ष बनाए जाने हैं। गुणवत्ता को परखने के लिए पीडब्ल्यूडी और आरईडी के सहायक अभियंता नामित किए गए हैं। यह लोग ईंट, सरिया, सीमेंट, मसालों के अनुपात की जांच करेंगे। इन लोगों को निरीक्षण की फोटोग्रॉफ्स भी उपलब्ध करानी हैं। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन कक्षा कक्षा की रिपोर्ट मिलने के बाद ही भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed