UP: शादी से डेढ़ माह पहले संबंध बना रहे थे युवक और युवती, अचानक घर आ गया छोटा भाई; तनाव के बीच लिया ये फैसला
अमरोहा में एक मंगेतर जोड़ा आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। शादी डेढ़ माह बाद थी। दोनों परिवारों के बीच तनाव हो गया। इस पर पंचायत ने फैसला लेते हुए दोनों का निकाह करा दिया गया। शादी की बाकी रस्में तय तारीख पर होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा शहर के एक मोहल्ले में शादी से पहले मंगेतर जोड़े के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का मामला चर्चा का विषय बना गया। घटनाक्रम के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जिसे देर रात पंचायत बैठाकर सुलझाया गया और मौके पर ही काजी बुलाकर निकाह करा दिया गया।
मोहल्ले के एक कारोबारी ने करीब तीन साल पहले अपनी बेटी का रिश्ता शहर निवासी युवक से तय किया था। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब छह माह पहले मंगनी की रस्म पूरी हुई थी और शादी की तारीख बकरीद के बाद 10 और 11 जून तय की गई थी।
दोनों परिवारों की ओर से शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं और बैंक्वट हॉल तक बुक कर लिए गए थे। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले लड़की के परिजन एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जबकि लड़की घर पर अकेली थी।
युवती ने मंगेतर को घर बुलाया
इसी दौरान उसने अपने मंगेतर को घर बुला लिया। करीब 15-20 मिनट बाद लड़की का छोटा भाई अचानक घर लौट आया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद शोर मच गया और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मामला बढ़ने पर रात में ही मोहल्ले में पंचायत बुलाई गई। शुरुआत में विवाद इतना बढ़ गया कि रिश्ता तोड़ने और पुलिस में शिकायत करने तक की बात सामने आई लेकिन रिश्तेदारों और सामाजिक लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया।
शादी की बाकी रस्में तय तारीख पर ही होंगी
आखिरकार पंचायत के निर्णय पर मौके पर ही काजी को बुलाकर दोनों का निकाह करा दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी की बाकी रस्में तय तारीख पर ही संपन्न कराने का फैसला लिया है। इस पूरे मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।