फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   End of love story: Married woman found dead after nine months, family said - they killed our daughter

प्रेम कहानी का अंत: नौ माह बाद फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजन बोले- हमारी बेटी को मार डाला

Fri, 21 Feb 2025 07:26 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, उझारी(अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उझारी(अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 21 Feb 2025 07:26 PM IST
सार

प्रेम विवाह के नौ माह बाद विवाहिता का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।  मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
End of love story: Married woman found dead after nine months, family said - they killed our daughter
जान गंवाने वाली सुशीला - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रेम विवाह के नौ माह बाद ससुराल में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संभल के केलादेवी थाना क्षेत्र के गांव निरयावली निवासी सुशीला ने करीब नौ माह पहले सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सांपा निवासी गौरव के साथ प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुशीला का शव ससुराल में ही फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलते ही मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। कहा कि जब से बेटी ने शादी की थी तब से ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


बेटी ने कई बार मोबाइल पर यह बात बताई थी। इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच की जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed