फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Employees making Aadhaar cards accused of taking money

Amroha News: आधार कार्ड बना रहे कर्मियों पर रुपये लेने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Employees making Aadhaar cards accused of taking money
गजरौला (अमरोहा)। बैंक ऑफ बड़ौदा पर आधार कार्ड बनवाने को लोगों की भीड़ रही। कई लोग तड़के चार बजे ही लाइन में लग गए थे। ऐसे में लोगों के बीच आधार कार्ड बनवाने के लिए आपाधापी मची रही। वहीं, कुछ लोगों ने आधार बनाने के नाम पर कर्मियों पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही आजाद नगर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लग गए। 10 बजे खासी भीड़ हो गई थी। हंगामे की नौबत आ गई। इस दौरान कई ने रुपये लेकर भी आधार कार्ड बनाने का आरोप लगाया। कांकाठेर निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी एलएलबी कर रहीं हैं। जिनके लिए आधार कार्ड चाहिए। वह दो दिन से आ रहे हैं। वहीं हसनपुर के भूतखदेड़ी निवासी लक्ष्मी चंद ने कहा कि वह तीन दिन से रोजाना चक्कर लगा रहे हैं। आधार कार्ड बना रहे कंपनी के ऑपरेटर नीरज पाल सिंह ने बताया कि नेट और भारी भीड़ के चलते दिक्कत आ रही है। संशोधन के लिए एक सौ रुपये लिए जा रहे हैं। आधार कार्ड निःशुल्क बन रहे हैं। कोई कर्मचारी रुपये नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed