फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Employee accused of planning kidnapping of teacher's son

कर्मचारी पर शिक्षक के बेटे के अपहरण की योजना बनाने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Employee accused of planning kidnapping of teacher's son
कॉलेज की प्रबंध कमेटी द्वारा रखे गए चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मचारी के खिलाफ प्रधानाचार्य ने एफआईआर दर्ज कराई है। उस पर प्रधानाचार्य के निर्देशों को अनसुना करना, मारने की सुपारी देने और एक शिक्षक के बेटे का अपहरण कर फिरौती लेने की योजना बनाने का आरोप है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ये मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सिख इंटर कॉलेज नारंगपुरपुर का है। प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि संभल के सौंधन निवासी मलखान यादव को कॉलेज प्रबंध समिति ने 27 नवंबर 2021 को संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर रखा था। उनका आरोप है कि मलखान यादव खुद को मैनेजर का आदमी बताते हुए काम करने से इंकार कर देता है। अनुपस्थिति में प्रधानाचार्य को गालीगलौज करता है। उसने प्रधानाचार्य को मारने की सुपारी देने की योजना बना ली। शिक्षक सुदेश कुमार के बेटे को छिपाकर फिरौती लेने की भी योजना बना रहा है। प्रधानाचार्य को मारकर जेल जाने की धमकी देता है। इतना ही नहीं विद्यालय के अध्यापकों को चाय में जहर देकर मारने की बात कहता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने मामले की मौखिक शिकायत स्कूल प्रबंधक से भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इसके बाद प्रधानाचार्य ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ सुबूत जुटाने शुरू कर दिए। इस बीच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की एक ऑडियो सामने आई जिसमें वह प्रिंसिपल का इलाज करने की बात करता सुनाई दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ऑडियो के आधार पर भी प्रबंध समिति ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रधानाचार्य का आरोप है कि नंबर 2008 से हिंदू इंटर कॉलेज अमरोहा में रह एक चतुर श्रेणी कर्मचारी ने गोली मार के प्रधानाचार्य राधे श्याम तपन की हत्या कर दी थी, वह भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से विद्यालय में काम करने के लिए कहते थे। कर्मचारी की कार्यशैली से परेशान प्रधानाचार्य ने मामले की शिकायत की डिडौली कोतवाली पुलिस से की। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि शिकायतकर्ता चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरिओम यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed