Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Emergency services vehicles also damaged

आपातकाल सेवाओं के वाहन भी खराब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Emergency services vehicles also damaged
Emergency services vehicles also damaged - फोटो : GAJRAULA
आपातकाल सेवाओं के वाहन भी दुरुस्त नहीं हैं। खराब होने पर दमकल की गाड़ी को ट्रैक्टर से खींचकर ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग सवाल कर रहे हैं कि अचानक आग की घटना हो जाने पर किस तरह काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन

वीडियो गजरौला में इंदिरा चौक की बताई जा रही है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि दमकल की गाड़ी खराब हो गई। उसे ट्रैक्टर से खींचकर फायर स्टेशन की तरफ ले जाया जा रहा है। इंदिरा चौक से स्टेशन की तरफ जा रही दमकल की गाड़ी का लोगों ने वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो को देख लोग सवाल कर रहे हैं कि दमकल की गाड़ी की हालत यह है तो आग की बड़ी घटना हो जाने पर किस तरह काबू पाया जा सकता है, जबकि गजरौला में बड़ी फैक्टरी हैं। इसके अलावा हाईवे पर आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन

गजरौला फायर स्टेशन पर बची एक गाड़ी, बछरायूं को भेजी गाड़ी हुई खराब
गजरौला फायर स्टेशन के द्वितीय अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि अमरोहा जनपद में अमरोहा और गजरौला दो फायर स्टेशन हैं। गजरौला फायर स्टेशन पर ढाई हजार लीटर व पांच हजार लीटर की दो गाड़ियां हैं। जिनमें ढाई हजार लीटर की गाड़ी को बछरायूं खड़ा करा दिया गया। वह सोमवार को खराब हो गई। जिसे सही करने के लिए गजरौला की औद्योगिक इकाई में लाया गया था। मगर यहां सही नहीं हो पाई। उसका बाहर से सामान आएगा। तब जाकर सही होगी। अमरोहा फायर स्टेशन पर तीन गाड़ियां हैं। जिनमें एक नौगावां सादात तहसील और एक हसनपुर तहसील मुख्यालय पर खड़ी हैं। अमरोहा और गजरौला फायर स्टेशन पर एक-एक ही गाड़ी बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed