{"_id":"62d314900a210c1b725b2189","slug":"embezzlement-of-five-and-a-half-crores-in-sugarcane-department-case-filed-against-senior-assistant-gajraula-news-mbd434838757","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने पांच करोड़ के गबन में गन्ना विभाग के वरिष्ठ सहायक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने पांच करोड़ के गबन में गन्ना विभाग के वरिष्ठ सहायक पर केस दर्ज
विज्ञापन
गन्ना विभाग में पौने पांच करोड़ का गबन, वरिष्ठ सहायक पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला (अमरोहा)। गन्ना विभाग का वरिष्ठ सहायक पौने पांच करोड़ के गबन में फंस गया है। उप गन्ना आयुक्त मुरादाबाद द्वारा गठित की गई जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में गबन की पुष्टि की। जिसके बाद ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक की तहरीर पर गजरौला थाना पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया।
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गजरौला प्रीतम सिंह द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक विभाग का कार्यालय फाजलपुर में है। जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक आशीष सैनी पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गजरौला के साथ ही गन्ना विकास परिषद चंदनपुर कार्यालय की भी जिम्मेदारी है। गन्ना विकास परिषद गजरौला व चंदनपुर में हुए गबन की जांच के लिए उप गन्ना आयुक्त मुरादाबाद ने जिला गन्ना अधिकारी मुरादाबाद की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। टीम ने वर्ष 2018-19 से 2022-23 तक के लेखों की जांच की। जिसमें पाया गया कि आशीष सैनी ने अलग-अलग बैंक से रकम की निकासी की। इसके अलावा आशीष सैनी द्वारा अपनी पत्नी प्रीति सैनी के गन्ना विकास परिषद गजरौला व चंदनपुर के यूनियन बैंक अमरोहा, केनरा बैंक अमरोहा, एचडीएफसी अमरोहा, पंजाब नेशनल बैंक अमरोहा, केनरा बैंक गजरौला, एक्सिस बैंक गजरौला एवं जिला सहकारी बैंक के खाते में से रकम ट्रांसफर की। आशीष सैनी ने यूनियन बैंक अमरोहा से 23192102, एचडीएफसी बैंक अमरोहा से 5126836 व एचडीएफसी जोया से 510773 रकम ट्रांसफर की थी।
शनिवार को ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रीतम सिंह ने थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आशीष के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। एसएसआई प्रेमपाल सिंह ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
गन्ना विकास परिषद चंदनपुर से नीचे लिखी रकम निकाली
बैंक का नाम निकाली गई रकम
यूनियन बैंक अमरोहा- 24327939
एचडीएफसी जोया- 1093773
एचडीएफसी अमरोहा- 5126836
पंजाब नेशनल बैंक जोया 1122360
गन्ना विकास परिषद गजरौला से निकाली रकम
बैंक का नाम रकम
कैनरा बैंक 5622987
सहकारी बैंक गजरौला 3823510
एक्सिस बैंक गजरौला 6499881
कोट:
गन्ना विकास विभाग के वरिष्ठ सहायक पर पौने पांच करोड़ रुपये के गबन का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। गजरौला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-अरुण कुमार सिंह सीओ मंडी धनौरा