फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity workers who went to install smart meters were chased and beaten by villagers.

Amroha News: स्मार्ट मीटर लगाने गए बिजलीकर्मियों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers who went to install smart meters were chased and beaten by villagers.
अमरोहा सीएचसी में भर्ती विद्तु कर्मी राजा। संवाद
अमरोहा। पुराने उतारकर नए स्मार्ट मीटर लगाते समय रफातपुरा के ग्रामीणों ने कर्मचारियों को दौड़ा कर पीटा। लाठी-डंडों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले और दोनों कर्मचारियों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी ग्रामीणों ने मीटर से संबंधित दस्तावेज और उपकरण छीन लिए। बिजली कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


यह मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के रफातपुरा गांव का है। पुराने उतार कर नए स्मार्ट मीटर लगाने वाले ठेकेदार के दो कर्मचारी राजा और आमिर रफातपुरा गांव में काम कर रहे थे। इस बीच पुराना मीटर उतारकर नया मीटर घर के भीतर लगाने को लेकर ग्रामीणों से कहासुनी हो गई। एक परिवार के लोग मीटर घर के भीतर लगाने के लिए दबाव बनाने लगे। लेकिन, राजा और आमिर ने मीटर बाहर लगाने की बात कही। बस इसी बात को लेकर गांव के लोग आग बबूला हो गए और वहां मौजूद एक युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद राजा और आमिर के साथ मारपीट की। दोनों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी डंडों से पीटा।
विज्ञापन

किसी तरह कर्मचारियों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से बचाया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से भाग गए थे। पुलिस ने आमिर और राजा को अमरोहा के सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में बिजली कर्मचारियों की तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। प्राथमिक जांच में सामने आया है साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने वाला व्यक्ति शराब के नशे में धुत था।

अमरोहा सीएचसी में भर्ती विद्तु कर्मी राजा। संवाद

अमरोहा सीएचसी में भर्ती विद्तु कर्मी राजा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed