फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity workers protest against privatisation

Amroha News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों का प्रदर्शन

Sat, 22 Mar 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 22 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers protest against privatisation
अमरोहा। बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने शुक्रवार को शहर में स्थित बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही 24 मार्च को होने वाली विरोध सभा में इकट्ठा होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कर्मचारी संयुक्त संघर्ष के पदाधिकारी गुरुदीन प्रजापति के नेतृत्व में बिजली कर्मियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बिजली कर्मियों ने कहा कि सरकार की ओर से बिजली विभाग को निजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों को नुकसान झेलना होगा और बेरोजगारी जैसी स्थिति बनकर उभरेगी।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने कहा कि ऊर्जा निगम अच्छे ढंग से कार्य कर रहा है, सभी कर्मचारी ईमानदारी तरीके से कार्य कर रहे हैं, सरकार की योजनाओं का पूरी तरह से धरातल पर उतारा जा रहा है। इसके बावजूद भी निजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि 24 मार्च को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय पर होने वाली विरोधसभा में अधिक से अधिक कर्मचारी पहुंचे और विरोध प्रदर्शन में शामिल हों। इस मौके पर राजकुमार मिश्रा, सुरेश वर्मा, नरेश, अमित, कमल, पंकज, नरेंद्र, कपिल, संजय, बालवीर, अमित, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article