फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity supply stalled for five hours due to fault

फाल्ट के चलते पांच घंटे ठप रहे विद्युत आपूर्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply stalled for five hours due to fault
अमरोहा। बारिश ने बिजली की कटौती से लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया। पूरे दिन बिजली की आंख मिचौली चलती रही। जलभराव के चलते बिजली निगम ने आपूर्ति को आशंकित तौर पर बाधित किया था। जोजखेड़ा और दौलतपुर बिजली घर में फाल्ट से पांच घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति ठप रही। शाम चार बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता प्रथम पीपी सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों से बिजली गुल रही। बारिश के बीच कर्मचारियों ने काम किया है। जोजखेड़ा और दौलतपुर बिजली घर से आपूर्ति शाम को बहाल कर दी गई है। अधिशासी अभियंता द्वितीय विश्वास कुमार ने बताया कि शहर के 99 सब स्टेशन, अहरोई और दाउद सराय बिजली घर में कुछ अवधि के लिए बिजली गुल रही। बारिश के पानी से घिरे बिजली के खंभे के चलते एहतियातन कुछ जगहों पर आपूर्ति बंद रही। एसडीओ प्रथम सुरेंद्र यादव ने बताया कि जोया, सुबोध नगर, रानी नगर, पंडकी, बंबूगढ़ में दो घंटे तक बिजली गुल रही। यहां पर बिजली के फाल्ट को दूर कर शाम साढ़े चार बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed