फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity supply should not be cut without reason, time for checking should be fixed: DM

बिना कारण विद्युत सप्लाई न काटी जाए, चेकिंग का हो समय निर्धारित: डीएम

Thu, 21 Sep 2023 11:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 21 Sep 2023 11:40 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply should not be cut without reason, time for checking should be fixed: DM
अमरोहा। कलक्ट्रेट में आयोजित किसान समाधान दिवस में डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि बिना कारण विद्युत सप्लाई न रोकी जाए। यदि किसी कारण से बिजली काटनी पड़ रही है तो पहले संबंधित क्षेत्र में सूचित किया जाए। विद्युत चेकिंग का एक समय निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ दिया जाए। हसनपुर चीनी मिल की क्षमता बढ़ाए जाने पर जल्द ही आवश्यक कार्यवाही कराए जाने का आश्वासन दिया। कहा कि बिना कारण विद्युत सप्लाई न रोकी जाए। यदि किसी कारण से रोकना पड़ रहा है तो उसको पहले से संबंधित क्षेत्र में सूचित कर दिया जाए। विद्युत चेकिंग का एक समय निर्धारित किया जाए। किसान दिवस में जो आज शिकायत आई हैं, उनको पारदर्शिता पूर्वक निस्तारण करें। जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि गन्ने का जो भी भुगतान लंबित है उसे जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। अगर समय से भुगतान नहीं किया जाता है तो आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि हर घर जल योजना के अन्तर्गत जो लाइन बिछने के बाद सड़कें टूटी हुई रह गई हैं उन्हें जल्दी से ठीक करा दें। इस दौरान जिला विकास अधिकारी सरिता द्विवेदी, कृषि रक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं विद्युत कृषि विभाग के अधिकारी बैंक के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed