फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity supply remained disrupted in 26 villages

Amroha News: 26 गांवों में विद्युत आपूर्ति रही बाधित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply remained disrupted in 26 villages
गजरौला (अमरोहा)। ट्रांसमिशन के 132 केवीए के बिजलीघर से मोहम्मदाबाद उपकेंद्र को जा रही लाइन के केबल में फाल्ट होने से 26 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में बिजली नहीं आने से लोग परेशान हो गए। खेतों की सिंचाई के साथ ही घरों में जरूरी काम के लिए पीने की पानी की किल्लत हो गई। फ्रीज में रखीं मिठाइयों के साथ ही अन्य उत्पाद भी खराब होने के कगार पर पहुंच गए।
विज्ञापन

बसंत विहार स्थित ट्रांसमिशन के 132 केवीए के बिजलीघर से मोहम्मदाबाद उपकेंद्र को बिजली लाइन जा रही है। मोहम्मदाबाद उपकेंद्र से 26 गांव जुड़े हैं। सोमवार की रात सीओ ऑफिस के निकट मोहम्मदाबाद उपकेंद्र को जा रही लाइन के केबल में फाल्ट हो गया। जिससे मोहम्मदाबाद, कुदैना, कुदैनी, कांकाठेर, कबीरपुर, बिजौरा, शहवाजपुर डोर सहित 26 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार की सुबह से ही बिजली के कर्मचारी सही करने में लग गए।
विज्ञापन

जेई सचिन गुप्ता का कहना है कि फाल्ट को सही किया जा रहा है। शाम को छह बजे तक सही हो सकता है।
कुदैनी निवासी धर्मपाल सिंह वार्ड-12 से जिला पंचायत सदस्य हैं। उनका कहना है कि गांव में बिजली ठप है। उन्होंने बिजलीघर को फोन कर जानकारी ली। पता चला कि फाल्ट हो गया है। घर में पीने के पानी के लिए सबमर्सिबल कराया है। जिसे चेक करने के लिए बिजली का इंतजार किया, नहीं आई तो जनरेटर मंगाकर काम चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांकाठेर निवासी हरिओम सिंह का कहना है कि बिजली नहीं आने के कारण फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि उपकरण ठप हो गए हैं। फ्रिज में रखीं सब्जियों के साथ मिठाई आदि खराब होने के कगार पर पहुंच गई हैं। चारा काटने की मशीन नहीं चलने के कारण पशुओं को भूसा डालना पड़ा।

बिजौरा के ग्राम प्रधान नदीम अहमद कहते हैं कि भीषण गर्मी में बिजली नहीं आने के कारण सबसे अधिक परेशानी पेयजल की हो रही है। अधिकांश घरों में सबमर्सिबल हैं, जो बिना बिजली के नहीं चलते। पीने के साथ ही पशुओं को नहलाने, घर की साफ-सफाई के लिए पानी की किल्लत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed