फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity supply disrupted for 18 hours

Amroha News: 18 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, 25 हजार की आबादी परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted for 18 hours
हसनपुर। फाल्ट होने की वजह से 25 हजार की आबादी को 18 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बार-बार शिकायत के बावजूद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोगों ने कहा कि बिजली व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। इसे सही करने की जरूरत है।
विज्ञापन

कस्बा हसनपुर में करीब एक लाख की आबादी है। बिजली विभाग ने एक लाख की आबादी को बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए कस्बे को चार भागों में बांटा हुआ है। टाउन एक, टाउन दो, टाउन तीन व टाउन चार। प्रत्येक भाग में करीब पच्चीस हजार की आबादी को बिजली आपूर्ति अलग-अलग शिफ्टों में दी जा रही है। शनिवार की शाम करीब पांच बजे टाउन दो में फाल्ट हो गया। फाल्ट ऐसा हुआ कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को रातभर नहीं मिल सका। इसकी वजह से रातभर लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

उपभोक्ता यह जानने के लिए रातभर बिजलीघर फोन घुमाते रहे कि बिजली आपूर्ति कब चालू हो सकेगी, लेकिन उपभोक्ताओं को चारों तरफ से निराशा ही हाथ लगी। लोगों को उम्मीद थी कि रविवार की सुबह में आपूर्ति चालू हो पाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। दोपहर करीब 12 बजे के बाद आपूर्ति चालू हो पाई। लोगों के घरों के इन्वर्टर रात में ही जवाब दे गए। घरों का पानी खत्म हो गया। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को ज्यादा परेशानी उठानी। रातभर लोगों को जागकर काटनी पड़ी। जेई साहिल गांधी का कहना है कि फाल्ट की वजह से आपूर्ति ठप रही। फाल्ट ठीक करने के बाद आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed