फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity SE started investigation of Tajia episode

Amroha News: बिजली एसई ने शुरू की ताजिया प्रकरण की जांच

Tue, 01 Aug 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 01 Aug 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Electricity SE started investigation of Tajia episode
अमरोहा। पतेई खालसा गांव में ताजिया में करंट उतरने से दो लोगों की मौत के मामले की जांच डीएम के आदेश पर बिजली एसई ने शुरू कर दी है। जल्द ही अधीक्षण अभियंता अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। जिसके बाद और भी कार्रवाई हो सकती हैं। वहीं पुलिस की लापरवाही की जांच एएसपी कर रहे हैं।
विज्ञापन

दसवीं मोहर्रम पर पतेई खालसा गांव में ताजियों का जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान ताजियादार (आयोजक) एहसान मलिक ने पुलिस प्रशासन के आदेशों को दरकिनार किया और निर्धारित बाहर फीट की जगह 35 फीट का ताजिया निकाला था। जिस कारण ताजिये को हाईटेंशन लाइन में चुंबक की तरह चपेट में ले लिया और धमाके के साथ हादसा हो गया। इस हादसे में उवैस और शाने मोहम्मद की मौत हो गई। जबकि 55 से अधिक लोग घायल हो गए थे। घटनास्थल पर डीएम राजेश कुमार त्यागी ने मामले की जांच कराने की बात कही थी। इसके बाद उन्होंने पूरे हादसे की जांच अधीक्षण अभियंता बिजली राजीव सिंह राजवंशी को सौंपी है। अधीक्षण अभियंता अपनी जांच पूरी कर जल्द ही डीएम को रिपोर्ट सौंपेंगे। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने के मामले में एसपी ने इंस्पेक्टर पीके चौहान को निलंबित किया है। पुलिस की तरफ से बरती गई लापरवाही की जांच अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed