फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity SDO and JE besieged in Bhakiyu's panchayat

भाकियू की पंचायत में बिजली एसडीओ और जेई का किया घेराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Electricity SDO and JE besieged in Bhakiyu's panchayat
हसनपुर में भाकियू की पंचायत में बोलते ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन की बैठक मंडी समिति में आयोजित की गई। जिसमें किसानों ने बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर बिजली एसडीओ एवं जेई का घेराव करते हुए समस्याओं का निराकरण शीघ्र कराने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित पंचायत में तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। मय ब्याज के शीघ्र किसानों को गन्ने का भुगतान किया जाए। 27 सितंबर को भारत बंद के आह्वान पर हसनपुर में बिजली घर पर किसान एकत्र होकर गजरौला मार्ग को जाम करेंगे। 17 अक्तूबर को संयुक्त मोर्चा की किसान महापंचायत अमरोहा पुलिस लाइन में आयोजित की जाएगी। जिसे सफल बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष काले सिंह ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। किसानों की अनदेखी हो रही है। उनकी मांगों को नहीं सुना जा रहा। इसे सहन नहीं किया जाएगा। अध्यक्षता अब्दुल खां एवं संचालन काले सिंह ने किया। इस मौके पर संजीव बालियान, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीता आर्य, शीशपाल सिंह, पदम सिंह, कुबेर सिंह, कृपाल सिंह, वृत पाल सिंह, गंगा राम सिंह, भूरे सिंह, योगेंद्र सिंह, आशानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed