फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   electricity problem,city to village

शहर से देहात तक बिजली को लेकर मचा हाहाकार

Sat, 27 May 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 27 May 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
electricity problem,city to village
d - फोटो : fastcoexist.com
गर्मी बढ़ते ही बिजली सितम ढहाने लगी है। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक बिजली को लेकर हा-हाकार मचा है। रात हो या दिन, बड़े पैमाने पर कटौती की जा रही है। सरकार द्वारा निर्धारित शेड्यूल धराशायी हो गया है।
विज्ञापन


शहरियों को 16 तो ग्रामीणों को पांच छह घंटे सप्लाई मिल रही है। रही सही कसर ट्रिपिंग की वजह से पूरी हो रही है। किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। शहरियों का हाल बेहाल है। बावजूद इसके अधिकारी पूरी आपूर्ति देने का दावा कर पीछा छुड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


दिन प्रतिदिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में राहत देने का बिजली ही एक मात्र विकल्प है, लेकिन मौजूदा समय में वह भी लड़खड़ा गई है। शहरियों को 24 व ग्रामीणों को 18 घंटे आपूर्ति करने का रोस्टर मानों पूरी तरह नेस्तानाबूद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव हो या फिर शहर, हर ओर बिजली को लेकर त्राहि त्राहि मची है। नागरिकों को 24 में से 15-16 घंटे आपूर्ति मिल रही है, बाकी सप्लाई ट्रिपिंग व फाल्ट आदि में बर्बाद हो रही है। लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों की स्थिति और भी बदतर है।

सरकार ने 18 घंटे सप्लाई देने का दावा किया है, लेकिन सप्लाई की स्थिति देखें तो यह दावा खोखला साबित हो रहा है। पांच-छह घंटे आपूर्ति मिल रही है, उसमें भी बार-बार ट्रिपिंग होती है, जिससे फसलों की सिंचाई किसान नहीं कर पा रहे हैं।


खेत तक पानी जाता है फिर सप्लाई बंद हो जाती है। बस यही सिलसिला लगातार चल रहा है। गर्मी में व्यापक कटौती से स्थिति बिगड़ती जा रही है। ग्रामीण व शहरियों में आक्रोश है जो किसी भी दिन फूटकर बवाल करा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed